Trains Cancelled: बिहार यात्रा करने वाले हो जाएं सावधान, अस्थाई रूप से रद्द हुईं ये ट्रेन, जानें डिटेल्स

Trains Cancelled: बिहार आने जाने वाले यात्रियों इस खबर पर गौर करें। आपको बता दें पूर्वी और पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को जोड़ने के लिए दादरी यार्ड रि-मॉडलिंग का काम प्रगति पर है। जिसके कारण नॉन इंटरलाकिंग के चलते कुछ रेलगाडियां के परिचालन को अस्‍थाई रूप से रदद् किया जा रहा है, तो कुछ के समय में बदलाव तो कुछ रेलगाडियों को मार्ग में रोक कर चलाने का फैसला लिया गया है।

ये Trains हुईं रद्द

  • दिनांक 24.07.2022 को यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 04183/04184 टुण्‍डला-दिल्‍ली जंक्शन-टुण्‍डला मेमू रदद् है।
  • दिनांक 24.07.2022 को यात्रा शुरू करने वाली 02570 नई दिल्‍ली-दरभंगा स्‍पेशल रदद् रहेगी।
  • दिनांक 23.07.2022 को यात्रा प्रारम्‍भ करने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्‍ली स्‍पेशल रदद् कर दिया गया है।
  • दिनांक 24.07.2022 को यात्रा शुरू करने वाली 12419/12420 लखनऊ-नई दिल्‍ली-लखनऊ गोमती एक्‍सप्रेस रदद् हो गई है।

ये भी पढ़ें-Imported Coal: इम्पोर्टेड कोयले से आएगी आपके घर बिजली, जिससे बढ़ेगा बिजली बिल!

Trains का समय में देरी

  • दिनांक 24.07.2022 को यात्रा शुरू करने वाली 12398 नई दिल्‍ली-गया महाबोधि एक्‍सप्रेस अपने निर्धारित समय से 75 मिनट की देर से शुरू होगी।
  • दिनांक 24.07.2022 को यात्रा शुरू करने वाली 12566 नई दिल्‍ली–दरभंगा बिहार सम्‍पर्क क्रांति एक्‍सप्रेस अपने निर्धारित समय से 75 मिनट की देरी से खुलेगी।
  • दिनांक 24.07.2022 को यात्रा शुरू करने वाली 12368 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर विक्रमशिला एक्‍सप्रेस अपने निर्धारित समय से 75 मिनट की देरी चलेगी।

इन Trains को रास्ते में रोका जा सकता है

  • दिनांक 24.07.2022 को यात्रा शुरू करने वाली 12815 पुरी-आनंद विहार एक्‍सप्रेस को मार्ग में 45 मिनट रोककर चलाया जायेगा।
  • दिनांक 24.07.2022 को यात्रा शुरू करने वाली 2561 जयनगर-नई दिल्‍ली स्‍वतंत्रता सेनानी एक्‍सप्रेस को मार्ग में 45 मिनट रोककर चलाया जायेगा।
Copy

One thought on “Trains Cancelled: बिहार यात्रा करने वाले हो जाएं सावधान, अस्थाई रूप से रद्द हुईं ये ट्रेन, जानें डिटेल्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copy