Sushmita Sen आईं नए रिलेशनशिप में,ललित मोदी से पहले इन लोगों को डेट कर चुकी हैं मिस यूनिवर्स
Sushmita Sen new relationship: बॉलीवुड अभिनेत्री और मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अपने रिलेशनशिप को लेकर कई बार सुर्खियों में रही हैं। अब बीते दिन भी कुछ ऐसा हुआ की सुष्मिता के नाम ने चर्चा पकड़ लिया है। दरअसल बीते दिन ललित मोदी ने खुलासा किया कि वो और सुष्मिता रिलेशन में हैं।
Just back in london after a whirling global tour #maldives # sardinia with the families – not to mention my #betterhalf @sushmitasen47 – a new beginning a new life finally. Over the moon. 🥰😘😍😍🥰💕💞💖💘💓 pic.twitter.com/Vvks5afTfz
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) July 14, 2022
बता दें ललित द्वारा ये जानकारी ट्विटर पर दी गई। जिसके बाद ये खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई। अब हर कोई सुष्मिता की नए रिलेशियोशिप को लेकर बातें कर रहा है। बातें इतनी बढ़ गई की एक समय अफवाह उड़ गई की ललित और सुष्मिता ने शादी तक कर ली है। जिसके बाद ललित मोदी ने इसे भी क्लियर किया की फिलहाल दोनों रिलेशन में हैं पर एक दिन शादी भी कर लेंगे।
Just for clarity. Not married – just dating each other. That too it will happen one day. 🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾 pic.twitter.com/Rx6ze6lrhE
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) July 14, 2022
मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अपने अच्छे बर्ताव और व्यवहार के लिए भी जानी जाती हैं। साल 2010 से बड़े परदे से गायब हुईं सुष्मिता ने काफी लंबे समय से बड़े परदे से दूरी बनाई हुई है। पर उनके रिलेशनशिप की गाड़ी को चाबी इसी बड़े परदे का रुख करने के बाद मिली थी। जैसे ही सुष्मिता ने बॉलीवुड में कदम रखा उसके बाद उनका नाम कई लोगों से जोड़ कर देखा जाने लगा। अपने इस रिपोर्ट में आपको बताएंगे मिस यूनिवर्स की डेटिंग हिस्ट्री।
कुछ दिनों पहले ही सुष्मिता ने खुलासा किया था की वो 3 बार अपने रिश्तों में शादी का स्वरूप देने वाली थीं लेकिन किसी कारण बात बन ना सकी। तो जब अफेयर्स के बात करें तो पहली फिल्म दस्तक में राइटर-डायरेक्टर विक्रम भट्ट से लेकर मॉडल रोहमन शॉल तक सुष्मिता कई लोगों के साथ रिलेशन में रहीं। यही वजह है कि सुष्मिता के डेटिंग लिस्ट काफी लंबी है-
विक्रम भट्ट: मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद सुष्मिता का नाम सबसे पहले फिल्ममेकर विक्रम भट्ट के जोड़ा गया था। ये दोनों साल 1996 में आई फिल्म दस्तक की शूटिंग के दौरान करीब आए थे। हालांकि रिलेशन के कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
रणदीप हुड्डा: सरबजीत में उम्दा परफॉर्मेंस देने वाले रणदीप हुड्डा भी कभी सुष्मिता के साथ अपने अफेयर लेकर सुर्खियों में रहे थे। फिल्म कर्मा, कंफेशन और होली में साथ काम करने के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं थीं।
वसीम अकरम: साल 2013 के दौरान पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम संग सुष्मिता के अफेयर की खबरें भी काफी सुर्खियों में थीं। इनका रिलेशन ऐसा था की us समय इनके शादी को लेकर भी अफवाहें चल रहीं थीं हालांकि बाद में सुष्मिता ने इन खबरों का खंडन किया था।
ऋतिक भसीन: साल 2015 के करीब, मुंबई के एक रेस्त्रां मालिक ऋतिक भसीन के साथ भी अफेयर के चलते सुष्मिता सुर्खियों में आईं थीं। कई बार पब्लिक आउटिंग में दोनों को साथ देखा गया था।
मुदस्सर अजीज: डायरेक्टर मुदस्सर अजीज के साथ मिस यूनिवर्स का अफेयर रहा है। बतौर डायरेक्टर फिल्म दूल्हा मिल गया मुदस्सर की पहली फिल्म थी जिसमें ने काम किया था। हालांकि ये फिल्म परदे पर बुरी तरह पिट गई थी।
रोहमन शॉलः साल 2018 से सुष्मिता और मॉडल रोहमन शॉल रिलेशन में थे। इतना ही नहीं दोनों लिव इन में ही रह रहे थे और सुष्मिता की बेटियां को इस रिश्ते से दिक्कत नही थीं। पर बीते साल दोनो ने अपने रास्ते अलग कर लिए और बस दोस्त बने रहने की घोषणा की दी।
आपको बता दें इन सब के अलावा भी सुष्मिता का नाम कई और लोगों से भी जोड़ा गया है। इनमें टेलेंट हंट कंपनी के मालिक बंटी सचदेव, बिजनेस मैन इम्तियाज खत्री, हॉटमेल के फाउंडर सबीर भाटिया, बिजनेसमैन संजय नारंग जैसे नाम शामिल हैं।