Deoghar Shravani Mela: श्रावणी मेले में देवघर जाने के लिए मिलेंगी ये ट्रेन, जाने टाइमटेबल

Deoghar Shravani Mela: झारखंड के श्रावणी मेले में जब 2 सालों के लंबे इंतजार के बाद श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति मिली तो देवघर में भारी मात्रा में भीड़ उमड़ गई है। हर दिन लगभग लाखों की संख्या में की श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। अगर आप भी इस साल देवघर जाने की तैयारी में हैं और ट्रेन से बाबा के धाम जाएंगे तो ये जान लें कि ट्रेन के रूट और समय क्या क्या हैं।

हटिया- पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस
रांची स्टेशन से पाटलिपुत्र एक्सप्रेस रात के 10: 35 बजे खुलती है। ये ट्रेन धनबाद बोकरो और जसीडीह होते हुए पटना जाती है। ये ट्रेन सुबह 6:37 बजे देवघर के जसीडीह स्टेशन पहुंचती है। बता दें थी ट्रेन पटना जंक्शन से दोपहर 03:15 बजे निकलती है और सुबह 05:00 बजे हटिया पहुंचती है।

रांची- देवघर इंटरसिटी एक्सप्रेस
बता दें रांची-देवघर इंटरसिटी एक्सप्रेस का दुमका का विस्तार हो चुका है। ये ट्रेन 13320 रांची से दोपहर 1:25 बजे खुलती है। इसका रूट बोकारो, गोमो, धनबाद व देवघर से गुजरता है और 11:10 मिनट पर दुमका पहुंचती है। बताब्दें रांची से देवघर के बीच इस ट्रेन के टाइम टेबल में कोई फेरबदल नहीं है।

वहीं 13319 दुमका-रांची इंटरसिटी दुमका से सुबह 3:30 बजे खुलती है और बासुकीनाथ, घोरमारा, देवघर व जसीडीह होते हुए धनबाद, गोमो, चंद्रपुरा व बोकारो होते हुए दोपहर 12:50 में रांची पहुंचती है।

गोड्डा से देवघर की ये हैं रूट्स

अब गोड्डा से देवघर आना और जाना भी आसान हो गया है। बता दें रेलवे द्वारा श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन शुरू की गईं हैं। जिसके वजहबसे गोड्डा से देवघर पहुंचना अब आसान हो गया है। बता दें ये ट्रेन गोड्डा स्टेशन से हर दिन 9 बजे खुलती है और दोपहर 12:45 मिनट पर देवघर पहुंच जाती है।

हालांकि अपने सफर में ये ट्रेन हर छोटे-बड़े स्टेशन पर रूकती है, जिससे अन्य जिलों के लोगों को भी इसका लाभ मिल सके। खास बात ये है कि बात ये है कि ये ट्रेन प्रतिदिन शाम में देवघर से गोड्डा वापस भी आती है।

Copy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copy