Electronic चीजों में मिल सकती है महंगाई से राहत, सस्ते हो सकते हैं फ्रीज, AC आदि-जानें
Electric Appliances: हर बीते दिन के साथ महंगाई के बार ग्राफ में इज़ाफा देखा जा रहा है। और इसका सबसे ज्यादा असर मिडिल क्लास वाले लोगों को होती है। पर आज मध्यम वर्ग के लोगों के लिए अच्छी ख़बर लेकर आएं हैं। आपको बता दें कि फ्रिज, AC और वॉशिंग मशीन के दाम में त्योहारी सीजन के पहले ही गिरावट देखी जा सकती है। यानी जल्द ही electronic चीजों में जल्दी ही लोगों को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फ्रिज, AC, माइक्रोवेव और वाशिंग मशीन जैसी कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की कीमतों में जल्द गिटार देखने को मिल सकती है।
ये हो सकता है कीमतों में गिरावट का कारण
असल में, बीते महीने कंपनियों द्वारा पहले से कच्चे माल पर इनपुट कास्ट बढ़ा दी गई थी। जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक Appliances की कीमत भी मार्केट में गई थी। बिजनेस रिपोर्ट के अनुसार, कंपनियां अब इनपुट लागत में गिरावट पर विचार कर रही हैं और इसका लाभ सीधे ग्राहकों को देना चाह रही हैं।
ब्रोकरेज फर्म ICICI की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, “रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद इस साल शिखर पर पहुंचने के बाद तांबा अब 21 फीसदी सस्ता हो गया है। जबकि स्टील की कीमतों में 19 फीसदी की गिरावट आई है। इसके अलावा एल्यूमीनियम की कीमतें इस साल अप्रैल से 36 फीसदी कम हो गई हैं। कमोडिटी कीमतों में गिरावट से कंपनियों का मार्जिन बढ़ेगा। साथ ही महंगाई को कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी। इस सुधार से बजाज इलेक्ट्रिकल्स, ब्लूस्टार, क्रॉम्पटन, हैवेल्स, वोल्टास और व्हर्लपूल जैसे व्हाइट गुड्स निर्माताओं को सीधे लाभ होगा – क्योंकि कच्चे माल की खरीद अधिक किफायती हो जाती है।”
पर आपको बता दें बीते दो सालों में कंपनियों ने लगातार Appliances की कीमतों में इजाफा किया है। ऐसे में थोड़ी राहत जरूरी भी है। तो ऐसा कह सकते हैं की इतने इनफ्लेशन के बाद कंपनियों द्वारा छूट दी जा रही है।