Success Story: कभी नहीं गईं कॉलेज, अब अब 2 साल में 12 अरब डॉलर बढ़ी संपत्ति, पढ़ें ये ख़ास खबर
Success Story: सावित्री जिंदल, उन प्रेरणादायी महिलाओं में से एक हैं जो खुद को कभी कॉलेज तक नहीं गईं पर ज़रूरत पड़ने पर कारोबार भी संभाल लिया और आज अरबपतियों में से एक हैं। जी हाँ सावित्री जिंदल पूर्व बिज़नेस मैन प्रकाश जिंदल की पत्नी हैं जिहोने अपने पति को अकस्मात् खो दिया पर आज उनका कारोबार संभाल रही हैं। बता दें केवल 2 सालों में सावित्री जिंदल की संपत्ति में 12 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। बीते 2 सालों में उनकी कुल संपत्ति तीन गुना से अधिक हो गई है। बता दें अब जिंदल ग्रुप की संपत्ति इस दौरान यह 4.8 बिलियन डॉलर से बढ़कर 17.7 बिलियन डॉलर हो गई है। हालाँकि इस पूरे समय में बुरा दौर भी आया। जब साल 2019 और 2020 में उनकी संपत्ति में लगभग 50% का नुक्सान हुआ था। पर वो बुरा समय खत्म होने के इस जिंदल समूह ने दोबारा पलट कर उस ओर नहीं देखा। बता दें उसके बाद यह लगातार बढ़ी है।
अरबपतियों की लिस्ट में 126 स्थान पर हैं
सावित्री जिंदल Savitri Jindal ने एक बारकहा था कि ‘जिंदल परिवार में ज्यादातर महिलाएं घर की जिम्मेदारी संभालती हैं, जबकि पुरुष बाहर के कामकाम देखते हैं।’ जिससे ये साफ़ है की इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उनकी महेनत का ही ये नतीजा है कि सावित्री ने साल 2021 में सबसे अमीर भारतीय की Top- 10 क्लबों में एंट्री पाई थी।
इतना ही नहीं 2021 में उनकी कुल संपत्ति 18 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी। फोर्ब्स के अनुसार पिछले कुछ वर्षों से भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में उनके बाद किरण मजूमदार और कृष्णा गोदरेज आती हैं। इसके अलावा ग्लोबल अरबपतियों की लिस्ट में वह 2020 में 349 पायदान पर थीं 2022 में छलांग लगाकर 126 पायदान पर पहुंच गईं।
काफी संघर्ष से भरा रहा जीवन
जब सावित्री जिंदल 55 साल की थीं, समूह के संस्थापक ओम प्रकाश जिंदल यानी उनके पति की मौत हो गई। साल 2005 में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सावित्री जिंदल ने अपने पति को खो दिया। उनकी अकस्मात् मृत्यु के बाद सावित्री जिंदल ने अपने पति का कारोबार खुल संभाला। उसके बाद अपने जीवन के उस पड़ाव में आकर सावित्री जिंदल बन गईं अरबपति। आमतौर पर ये जीवन का वो पड़ाव होता है जब ज्यादातर लोग रिटायर होने की सोच रहे होते हैं, पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सावित्री जिंदल ने केवल जिंदल समूह को आगे ले जा रही हैं बल्कि आम आदमी की हर संभव मदद भी कर रही हैं।