Ice Cubes होते हैं चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद, दूर करता है स्किन से जुड़ी ये समस्या
Ice Cubes benefits for Face: साफ और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हम सभी क्या कुछ नहीं करते हैं। महंगे महंगे स्किन प्रोडक्ट्स से लेकर कई सारी नई चीजों का उपयोग करते हैं हम। पर तब भी कोई खास असर नहीं देखने को मिलता है। पर क्या आपने कभी बर्फ और उसके फायदे के बारे में सोचा है? क्या आप जानते हैं कि बर्फ चेहरे और स्किन के लिए कितना फायदेमंद होता है? ये बात सच है क पर Ice Cubes लगाने से न सिर्फ स्किन की की समस्या दूर होती है बल्कि इससे एजिंग के लक्षणों भी कम होते हैं और साथ ही साथ ग्लोइंग स्किन भी मिलती है। तो अपने इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं Ice Cubes से मिलने वाले फायदों के बारे में-
चेहरे पर Ice Cubes लगाने के फायदे-
त्वचा जवां नजर आती है-
बर्फ आपके चेहरे की स्किन को टाइट करने का काम करता है। साथी ही स्किन के बढ़े हुए रोम छिद्र भी कम होते हैं। इसके अलावा बर्फ के इस्तेमाल से झुर्रियां और फाइन लाइन्स भी कम नजर आती हैं जिससे आप जवां नजर दिखते हो।
मिलता है इंस्टेंट ग्लो
चेहरे पर Ice Cubes लगाने से स्किन में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है। इससे चेहरा फ्रेश हो जाता है और चेहरे की थकान दूर हो जाती है। जिससे स्किन की रंगत में सुधार आता है और इंस्टेंट ग्लो मिलता है।
ये भी पढ़ें– क्यों Kartik Aryan ने खुद को बताया Kriti Sanon का ‘शहजादा’, क्या लग गई रिलेशनशिप पर मुहर?
जलन से मिलती है राहत
अब तो लगभग सभी ही तेज धूप और प्रदूषण में इधर उधर घूमते हैं जिससे स्किन में जलन की समस्या हो जाती है और बर्न्स हो जाते हैं यानी स्किन लाल पड़ जाती है। तो ऐसे में सबसे अच्छा उपाय चेहरे पर बर्फ लगाना होता है। इससे स्किन को ठंडक मिलती है और बर्न्स से छुटकारा मिलता है।
मुंहासे करता है कम
चेहरे पर मौजूद तेल को साफ करने या खत्म करने के लिए बर्फ बड़ा असरदायक है। बर्फ से बढ़ी हुईं रोम छिद्रें भी कम होती हैं जिससे मुंहासे कम होते हैं। साथ ही बर्फ पहले से मौजूद मुंहासों की सूजन को भी कम करती है और नए मुंहासे होने से भी रोकती है।