Gold Downfall: 5000 तक सस्ता हुआ सोना, 4 महीनों में देखी गई ऐसी गिरावट
Gold Downfall: सोने की कीमतों में गिरावट काफी लंबे समय से देखी गई है और वो अभी भी जारी है। ऐसा कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण हो रहा, तभी भारतीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज हो रही है। आपको बता दें इस समय आपको 5000 रुपयों तक सस्ता सोना मिल रहा है। तो इस समय आप गोल्ड के आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं।
आज का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोना वायदा का भाव 50,622 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद किया गया। और चांदी में 0.5% की गिरावट देखने के बाद इसका भाव 54,865 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।
कैसे मिल रहा सस्ता सोना?
आपको बता दें पिछले 4 महीनों में अबतक सोने की कीमतों में 5000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली है तो इस हिसाब से आप इस समय मार्केट में 5000 रुपये सस्ता सोना खरीद सकते हैं। और सोने में गिरावट ग्लोबल मार्किट के वजह से देखी जा रही है।
ये भी पढ़ें- अब Bank जाने की झंझट खत्म! WhatsApp पर मिलेंगी SBI की ये सुविधाएं..जानें
घर बैठे चेक करें कीमत
अब घर बैठे आप सोने के दामों में हो रहे उतर चढ़ाव को जान सकते हैं। बता दें इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार आप 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर कीमतों में हो रहे फेर बदल जान सकते हैं। मालूम हो जिस नंबर से आप मेसेज करेंगे उसी पे रिप्लाई आएगा।
सोना खरीदने से पहले ये बातें रखें याद
अब तो डिजिटल इंडिया में सोने की शुद्धता चेक करने के लिए सरकारी एप का इस्तेमाल भी आप कर सकते है। आपको बता दें ‘BIS Care app’ के जरिए सोने की शुद्धता चेक की जा सकती है। इससे आप सोने के असली होने की जांच कर सकते हैं और यदि नकली है तो शिकायत भी कर सकते हैं।