Deepika’s Reaction: रणवीर को मिला पत्नी का सपोर्ट? जानिए न्यूड फोटो पर कैसे किया दीपिका ने रियेक्ट
Deepika’s Reaction: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपने ब्रांड न्यू फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। बता दें रणवीर ने न्यूड फोटोशूट कराया और अब वो सुर्खियों में है। रणवीर के न्यूड फोटोशूट की तसवीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। एक ओर जहां कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे है तो कहीं उनकी आलोचना भी हो रही है। इसी बीच उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का भी इन फोटोज पर रिएक्शन आया है।
लूप में थीं Deepika
मालूम हो कि रणवीर सिंह ने ये न्यूड फोटोशूट पेपर मैग्जीन के लिए कराया है। इसमें उनका अंदाज काफी बोल्ड दिखा। इस लुक में उन्होंने अलग अलग पोज में तस्वीरें खिंचवाई हैं। इसपर उनकी पत्नी Deepika का रिएक्शन कैसा था इसका खुलासा उनके करीबी ने किया है। बता दें इंडिया टुडे के एक रिपोर्ट के अनुसार, वह शुरू से ही इस पूरे शूट पर लूप में थी और उसे यह कॉन्सेप्ट बहुत पसंद आया।
ये भी पढ़ें- Ranveer Singh Nude Photoshoot: न्यूड फोटो से रणवीर ने लगाई सोशल मीडिया पर आग, फिर स्पष्टीकरण देते हुए निकाली भड़ास
दीपिका का रिएक्शन
इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सोशल मीडिया पर रणवीर की तस्वीरें आने के पहले ही दीपिका ने इन तस्वीरों को देखा था। बॉलीवुड के सूत्र ने ये भी बताया कि, ‘दीपिका ने हमेशा रणवीर का समर्थन किया है और वह उनकी सबसे बड़ी चैंपियन रही है। इसलिए जब रणवीर ने कुछ पूरी तरह से अलग किया, तो भी वह पीछे नहीं हटीं।’
रणवीर सिंह ने कही ये बात
मालुम हो कि इस लुक की शूट का प्लान रणवीर सिंह ने पहले ही बनाया था और अपने विजन को लेकर वो काफी क्लियर थे। अपने फोटोशूट के लिए रणवीर काफी सहज थे। साथ ही, एक्टर ने इस बारे में पेपर मैगजीन से इंटरव्यू में कहा, वह एक हजार लोगों के सामने नग्न हो सकते हैं और वो इसकी परवाह नहीं करते है।
अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह अब रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में जैकलीन फर्नांडीस और पूजा हेगड़े के साथ नजर आने वाले हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक इस फिल्म को क्रिसमस के समय रिलीज किया जाएगा। बताते चलें कि बीते दिनों रणवीर आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन के साथ वो रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग कर रहे थे। इसके अलावा पिछली बार वो रणवीर वर्सेज वाइल्ड में बेयर ग्रिल्स शो में नजर आए थे।