15th President: देश की मिली 15वीं राष्ट्रपति, महामहिम बनने वाली पहली ट्राइबल महिला
15th President: राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित किये जा चुकें हैं। हालाँकि नतीजों के पहले से ही ये साफ़ था की एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू देश की अगली President होंगी। आज सुबह 11 बजे से शुरू हुई मतगणना के नतीजे जाहिर कर दिए गए जिसमें मुर्मू को बड़ी जीत हासिल हुई है। वहीँ बात विपक्ष की करें तो विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के मुकाबले उन्हें दो तिहाई के करीब वोट मिले हैं।
आपको बता दें मुर्मू न केवल देश की पहले आदिवासी राष्ट्रपति हैं बल्कि आज़ाद हिंदुस्तान में जन्मी पहली राष्ट्रपति भी हैं। हालाँकि आदिवासी नेता के तौर पर भी उन्हें President बनने के बाद कई लोगों द्वारा बधाइयाँ और अभिनन्दन मिल रहे हैं। मालूम हो भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुर्मू के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। साथ ही पीएम मोदी भी मुर्मू के घर पहुंचे उन्हें बधाई देने। बधाई देते हुए उन्होंने कहाकि देश ने इतिहास रचा है।
Secretary General of Rajya Sabha and the Returning Officer for Presidential Election 2022, PC Mody hands over the certificate to President-elect #DroupadiMurmu at her residence in Delhi. pic.twitter.com/Bvq6sn1gpT
— ANI (@ANI) July 21, 2022
आपको बता दें जब मतों की गिनती हो रही थी तब अनुमानित वोटों से अधिक वोट मुर्मू के पक्ष में आये। जिसके बाद भाजपा द्वारा दावा किया गया कि पहले दौर में सांसदों की वोटिंग के दौरान विपक्ष के नेताओं ने क्रास वोटिंग की। ये कहते हुए भाजपा का तर्क था कि उन्हें पहले राउंड में 523 वोट की उम्मीद थी लेकिन मिले 540 वोट।
इसके अलावा आपको बता दें की वोटिंग की गिनती के पहले राउंड में ही दो तिहाई से ज्यादा वोट मिले गए द्रौपदी मुर्मू को. जिसके बाद दूसरे और तीसरे राउंड की गिनती में उन्होंने और भी ज्यादा बढ़त हासिल की।
द्रौपदी मुर्मू को मिला अप्रत्याशित समर्थन
जब से President Election का बिगुल बजा था तब से पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर दबाव बनाने की प्रयत्न में थे। इसीलिए आपको बता दें कि पक्ष यानी एनडीए की और से द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की घोषणा के बाद किया गया था। जिसके तहत तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सभी विपक्ष को एकत्रित होकर एनडीए के खिलाफ वोट करने का आग्रह किया था। जिसके बाद भी विपक्षी दलों में से कई पार्टियों ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन किया। आपको बता दें बीजेडी, वाईएसआर कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, अकाली दल, शिवसेना, तेलगु देशम पार्टी समेत कई ऐसे दलों का समर्थन द्रौपदी मुर्मू को था।
यदि वोट्स की बात करें 4754 वोट्स की गिनती हुई जिसमे से 53 अमान्य पाए गए। जीतने के लिए President पद के उम्मीद्वार को 5,28,491 वोट्स वैल्यू चाहिए और द्रौपदी मुर्मू ने 2824 यानी 6,76,803 वोट्स वैल्यू हासिल किये
ये भी पढ़ें- खुशखबरी! बढ़ सकती है Retirement की उम्र और Pension की राशि, जानिए मोदी सरकार का प्लान